फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अपील से झांसी सराफा बाजार में हलचल, यह बोले व्यापारी

प्रधानमंत्री की ओर से आगामी एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील के बाद झांसी का सराफा बाजार भी असमंजस की स्थिति में है। कारोबारियों का कहना है यदि बड़ी संख्या में लोग सोने की खरीदारी रोक देते हैं तो इसका सीधा असर व्यापार के साथ उन हजारों कारीगर परिवारों पर पड़ेगा, जो सराफा कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने सरकार का साथ देने की बात कहते हुए आभूषण के बजाये सोने के डिजिटल लेनदेन पर रोक लगाए जाने की मांग की। अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए सराफा कारोबारियों ने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान सभी करेंगे लेकिन, सरकार को इस क्षेत्र से जुड़े छोटे व्यापारियों, सुनार और कारीगरों की स्थिति पर भी विचार करना चाहिए। झांसी में हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय पर निर्भर हैं। सराफा कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री को जेवर न खरीदने की अपील के बजाए गोल्ड बार की खरीद बंद कराने पर जोर देना चाहिए। गोल्ड बार भ्रष्टाचार बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। सरकार अगर विदेशी मुद्रा बचाना चाहती है तब डिजिटल गोल्ड के लेनदेन पर रोक लगाई जानी चाहिए। आभूषणों की खरीद बंद होने से केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि डिजाइनर, कारीगर, पॉलिशिंग वर्कर, पैकिंग स्टाफ और अन्य छोटे कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। कारोबारियों ने सुझाव दिया कि यदि सोने की खरीद पर रोक या कमी की स्थिति बनती है तो सरकार को सराफा सेक्टर के लिए विशेष राहत पैकेज, आसान ऋण और वैकल्पिक रोजगार योजनाएं लागू करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें