फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन, घोड़ाखाल ने झांसी को हराकर जीती ट्रॉफी

दीपक महाजन Updated Thu, 21 May 2026 11:16 AM IST

दिगारा स्थित सैनिक स्कूल में खेली जा रही चार दिवसीय अंतर सैनिक स्कूल्स ग्रुप बी हॉकी टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में सब-जूनियर अंडर-15 एवं जूनियर अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। समापन दिवस पर खेले गए मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सैनिक स्कूल झांसी को 4-2 से शिकस्त दी। घोड़ाखाल और झुंझुनू के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर घोड़ाखाल को चैंपियन घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से मौजूद भारतीय नौसेना के कैप्टन एवं प्राचार्य सैनिक स्कूल झांसी बृजेश कुमार यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्टन ने कहा कि खेलों में हार जैसी कोई चीज नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुबोध खांडेकर, नरेंद्र कुमार गोस्वामी, उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशस्ति चौहान और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर धनंजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें