फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर शुरु किया पल्स पोलियो अभियान

जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान जिला महिला चिकित्सालय से शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं समेत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने मौजूद लोगों से कहा वह अपने मोहल्ले एवं परिचितों को भी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करें। डीएम गौरांग राठी अस्पताल पहुंचे अभिभावकों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एडी हेल्थ डॉ. आरके सक्सेना व सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया जिले में 1,178 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथों पर पांच वर्ष तक 2,97,845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन 1,55,211 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। सोमवार से शुक्रवार तक 816 टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें