फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द बोले- भाजपा सरकार में गाय सिर्फ कागजों में सुखी, जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत

मऊरानीपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन असलियत में गौशालाओं की स्थिति बदहाल है और गौवंश परेशान है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए, तभी वास्तविक संरक्षण संभव हो सकेगा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को लेकर भी प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि बचत की सलाह देने वाले खुद विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। वहीं शिक्षकों को भूसा जुटाने के आदेश पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के लिए होते हैं, लेकिन उन्हें दूसरे कामों में लगाया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मऊरानीपुर नगर में मरघट की काली गौसेवा समिति द्वारा शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें