प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी के बीच एक किलोवाट कनेक्शनधारियों को राहत मिली है। अब जीरो बैलेंस होने के बाद भी उनकी बिजली 30 दिन तक नहीं काटी जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के ट्वीट के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने तीन दिन पहले ट्वीट कर निर्देश दिए थे कि एक किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिन तक न काटी जाए। इसके बाद बिजली विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया। सोमवार से इसे प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता (कमर्शियल) रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें यह ग्रेस पीरियड दिया जा है। ऊर्जामंत्री के ट्वीट के बाद इसे अमल में लाया गया है।