फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सुनिए मृतक के परिजनों को

मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाये। परिजनों ने कहा कि बॉडी रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में ना तो फ्रीजर की व्यवस्था है ना सही ढंग से बॉडी रखने की व्यवस्था है। प्रकाश संत साहनी ने बताया कि जिस बॉक्स में बॉडी रखी गई है उसमें डालने के लिए बर्फ उनको ही लाना पड़ा। वहीं, एक और अन्य परिजन ने बताया कि मोर्चरी में जगह-जगह अव्यवस्थाएं हैं। शव को रखे चौबीस घण्टे होने वाले हैं लेकिन जिस जगह शव का पोस्टमार्टम होता है वहीं रखा है। न तो उसे फ्रीजर में रखा गया न ही बर्फ के बॉक्स में। यहां बहुत ज्यादा बदबू आ रही है। प्रशासन काे इस ओर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें