भांडेरी गेट के बाहर श्रीगणेशी शिक्षा कांवेंट विद्यालय के पास मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच झड़प हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच पथराव के साथ गोली चली। एक गोली खिड़की से देख रही नगर निगम की संविदा सफाईकर्मी कुसुम देवी (59) पत्नी रज्जन की छाती में जा धंसी थी, जबकि छर्रा पास में खड़े पुत्र राहुल (24) के पेट में जा धंसे। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर कुसुम की मौत हो गई जबकि राहुल का उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम नीतेश बाल्मीकि, जितेन्द्र बाल्मीकि, शैलेंद्र बाल्मीकि व सोनू उर्फ भगतसिंह हैं। पुलिस ने इनके पास तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।