फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह का सपा प्रमुख पर हमला, कहा- "बुढ़वा जाओगे लेकिन सत्ता में नहीं आ पाओगे"

झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश बुढ़वा जाओगे, लेकिन अभी सत्ता में नहीं आ पाओगे। उन्होंने कहा वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, जमीनों पर कब्जे, वसूली और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति से जनता परेशान थी। इसी कारण प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी। जयवीर सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने भी करीब 20 साल पहले के लालू के जंगलराज को देखते हुए उनके बेटे को जनादेश नहीं दिया। आगे उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सपा शासन की छवि भी बिहार के जंगलराज से कम नहीं है। मंत्री ने अखिलेश का नाम लेते हुए कहा कि अभी आपको दस साल हुए हैं। बुढ़वा जाओगे, लेकिन सत्ता में नहीं आ पाओगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें