फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा देने से मना करने पर होटल मैनेजर की कर दी पिटाई

नवाबाद के जेल चौराहा स्थित होटल विकास में कमरा देने से इन्कार करने पर नाराज युवकों ने होटल मैनेजर को बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मैनेजर की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। नवाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों की शिनाख्त करके उनको हिरासत में ले लिया गया है। होटल विकास के संचालक घनेंद्र सिंह ने पुलिस को रविवार रात सात-आठ लड़के शराब के नशे में होटल आए थे। वह लोग एक कमरा मांग रहे थे। मैनेजर ने उनके शराब के नशे में होने की वजह से कमरा देने से इन्कार कर दिया। इस बात पर युवक भड़क उठे। बेल्ट से मैनेजर को पीटने लगे। पीटने के बाद आरोपी भाग निकले। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें