थाना मऊरानीपुर इलाके के बसेरा सिटी कॉलोनी में चोरों ने सूरे घर से करीब दस लाख के जेवरात चोरी कर लिए हैं। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। मऊरानीपुर की बसेरा सिटी कॉलोनी में चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब गृहस्वामी परिवार सहित बाहर गए हुए थे। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।