फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: निगम की जमीन पर मैरिज गार्डन की शिकायत पर पहुंची टीम

नगर निगम सदन की पिछले दिनों हुई बैठक में पार्षद सत्येंद्र पुरी ने पूर्व पार्षद प्रदीप नगरिया पर निगम की भूमि पर कब्जा करके मैरिज गार्डन बनवाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर निगम सदन में हंगामा भी हुआ था। मामले की जांच के लिए संपत्ति अधिकारी गौरव कुमार की अगुवाई में टीम बना दी गई। बुधवार को उनकी अगुवाई में कानूनगो हरिशंकर खरे एवं अरविंद मिश्रा निगम दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करके दस्तावेजों की जांच की। जमीन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर उसके मुताबिक आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें