फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: देदर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

दीपक महाजन Updated Sat, 06 Dec 2025 04:34 PM IST

चिरगांव के ग्राम देदर में श्रीमद् भागवत कथा एवं हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर में कार्यक्रम स्थल से महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा डीजे व ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली। धर्म और उत्साह के रंगों से सराबोर यह यात्रा चार किलोमीटर लंबे मार्ग से होती हुई भरतपुरा पंप के निकट बेतवा नदी पर पहुंची, जहां विधि-विधानपूर्वक कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल लौटे। मार्गभर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान वातावरण धार्मिक उत्साह, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। इस प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथावाचक आचार्य रमाकांत व्यास द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जागेश्वर महाराज भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे थे। कथा के मुख्य यजमान सरोज यादव व बृजकिशोर यादव पूर्व प्रधान रहे। इस मौके पर दीपचंद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनरेश यादव, टिंकू यादव अशोक यादव, बॉबी यादव, नीलू यादव, अभिषेक यादव, मानसिंह यादव, मुकुट सिंह यादव, पप्पू सरवरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे। भागवत कथा की आयोजक नीलू यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें