हीराकुंड एक्सप्रेस में संदिग्ध आतंकी की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हो गए हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन पर सर्चिंग की जा रही है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया है। यह गाड़ी अमृतसर से विशाखापट्टनम के बीच चलती है। फिलहाल इस गाड़ी को झांसी के पास ही एमपी में पड़ने वाले दतिया स्टेशन पर रोक दिया गया है और सर्चिंग ऑपरेशन में चार लोगों को गाड़ी से उतारकर आरपीएफ पूछताछ में जुट गई है।