जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे शरद कुमार चौधरी ने पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को विधिक सेवा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें ताकि उनकी समस्याओं का पता चल सके। यह ट्रेनिंग विधिक सेवा प्राधिकरण के दफ्तर में हुई। इसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा वअन्य लोगों ने भी सेवा करने के बारे में बताया।