विकास खंड के ग्राम पंचायत सचिव विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक आंदोलन कर रहे हैं। सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में डाेंगल जमा कर दिए। उनकी प्रमुख मांग थी कि गैर विभागीय कार्य एवं आन लाइन उपस्थिति से उन्हें मुक्त किया जाए एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। आंदोलन के चलते सचिव ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। इस अवसर पर नीरज तिवारी, हरी सिंह, आलेाक चतुर्बेदी, आर बी नायक, संजय वर्मा, प्रवेश राजपूत, बेद प्रकाश साहू, गीता भुर्जी, मणि शर्मा आदि मौजूद रहीं ।