फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भारतीय किसान यूनियन 9 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह की अगुवाई में किसानों की यात्रा गुरसराय पहुंची। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गरौठा को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसान नेता उत्तम सिंह पटेल ने बताया कि इस वर्ष तिल, उड़द व मूंगफली की फसलें लगभग 80 प्रतिशत तक खराब हो गईं, इसके बावजूद न तो किसानों को मुआवजा मिला और न ही किसान क्रेडिट कार्ड पर बीमा का लाभ दिया गया। उन्होंने एरच बांध का कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की, ताकि किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तहसील गरौठा क्षेत्र में बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि जा रही है। इससे पहले डिफेंस कॉरिडोर में भी किसानों की जमीन ली जा चुकी है। ऐसे में किसानों को जमीन से बेदखल न किए जाने की मांग की गई। साथ ही गरौठा तहसील में भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग भी रखी गई। किसानों ने हर घर जल योजना के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, ग्रामीण क्षेत्रों की गोशालाओं की जांच कराने, अन्ना पशुओं से मुक्ति दिलाने और किसानों को कर्जमुक्त करने की मांग की। इसके अलावा परीक्षा बांध से निकली गुरसराय नहर का चौड़ीकरण, एरच बांध पर सोलर प्लांट लगाने, पेयजल इकाई योजना शुरू करने, हवाई अड्डा बनाने और तहसील को जिला घोषित किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उत्तम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रवि खरे, मनीष पटेल, जयपाल सिंह किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें