फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भारतीय किसान यूनियन ने निकाली पदयात्रा, कमिश्नरी पहुंचकर करेंगे धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन द्वारा 20 जनवरी से किसान एकता पदयात्रा की शुरुआत गरौठा हुई। यह यात्रा आज शाम मऊरानीपुर पहुंची। पदयात्रा में किसानों द्वारा जब तक दुखी किसान रहेगा, तब तक धरती पर तूफान रहेगा। अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है आदि नारे लगा रहे थे। किसान रात में गल्ला मंडी में विश्राम करेगे। बृहस्पतिवार की सुबह झांसी के लिए प्रस्थान करेगे। 22 जनवरी को घुराट, तेजपुर में रात को विश्राम होगा। इसके बाद 23 जनवरी को कमिश्नरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आपदा बीमा राशि, भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार के संबंध ज्ञापन दिया जाएगा। किसानों की पैदल यात्रा के लिए हाईवे पर वन वे की व्यवस्था की जाए। जिससे शांतिपूर्ण व सुरक्षित यात्रा संपन्न हो सके। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष अखिलेश लिटोरिया, महोबा जिला प्रवक्ता महेंद्र कुमार मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष डॉ विपिन प्रकाश मिश्रा, जिला सचिव विजय सोनकिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गंगेले आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें