थाना चिरगांव इलाके में अराजकतत्वों ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा काे क्षतिग्रस्त कर दिया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एक जुट होकर मौके पर पहुंचे गए। जानकारी लगते ही प्रशासन भी मौका पर पहुंच गया है। नई प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही है।चिरगांव क्षेत्र के ग्राम करगवा में गांव के बाहर खेत में आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। अराजक तत्वों ने रात में इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वह आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता ने भी मौके पर पहुंचकर इस मामले को लकर प्रशासन से कार्रवाई की बात की है। नई प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासन से जुट गया है। पुलिस में छानबीन में जुट गई है।