एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एवं सीपरी बाजार पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर के पास से 67 किलो गांजा बरामद किया। ओडिशा से खरीदकर वह इसे ग्वालियर में बेचता था। प्लाईवुड के नीचे छु़पाकर ले जाते समय टीम ने उसे उनाव बालाजी के पास से गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत बाजार में 40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया।