गुरसराय ब्लॉक के लखावटी ग्राम में विष्णु महायज्ञ व भागवत कथा चल रही है। वृंदावन से आए रवि किशन शास्त्री ने संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में सुदामा चरित्र सुनाया। कथा में श्रीकृष्ण व सुदामा के मिलने के दौरान भक्ति गीतों का गायन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्वालु झूम उठे। यज्ञ कमेटी ओम नारायण शर्मा, प्रभु शर्मा, कमल शर्मा, गोटन विश्वकर्मा, गुड्डू शर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, गांव के चमन कुशवाहा, संतोष शर्मा मौजूद रहे।