फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर डिप्टी सीएम बोले- जो गलत करेगा, उसे सजा मिलेगी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चंपत राय आदरणीय और पूज्यनीय हैं। वह रामभक्त हैं और रामकाज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले कि जांच चल रही है। जो गलत करेगा, उसे सजा मिलेगी। शुक्रवार को झांसी आगमन के दौरान वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने पर कहा कि यह सीएम का विषय है। राम मंदिर को लेकर अखिलेश के बयानों पर कहा कि उन्हें बयानबाजी से बाज आना चाहिए। अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सब मुसलमान पहले हिंदू ही थे। सबके पुरखे भगवान श्री राम हैं। हम उन्हें भगवान मानते हैं, वो अपना पुरखे मानते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के "हमने केशव को कई बार हराया है" बयान पर बोले कि वह बड़े नेता हैं। अपने भतीजे को संभालें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें