फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश फ्रस्ट्रेशन का शिकार, दतिया में नरोत्तम समर्थकों के बवाल को बताया अनुचित

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुत बड़े फ्रस्ट्रेशन (कुंठा) के शिकार है और सपा का राजनीतिक भविष्य अंधकार में है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के प्रदर्शन को उन्होंने अनुचित बताया। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सुंदरकांड पाठ के बाद चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर कहा कि ये ढोंग है। जनता इन ढोंगियों को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में भाजपा ने लगातार समर्थन दिया और विश्व हिंदू परिषद ने लंबा संघर्ष किया। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है, जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और एसआईटी जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपियों और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत की सीडीआर सार्वजनिक करने की मांग की थी, मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव कुंठा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सफलता से उनका मूड ऑफ हो गया है। उन्हें लग रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सत्ता से बहुत दूर रहेगी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा एसआईटी जांच को लीपापोती बताए जाने के सवाल पर मौर्य ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में बार-बार बुंदेलखंड का उल्लेख किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनके समर्थकों ने जो किया, वह उचित नहीं था। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगी। हालांकि, समर्थकों द्वारा हाईवे जाम करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें