प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो देवर को नागवार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।