फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

दीपक महाजन Updated Sun, 31 May 2026 09:29 AM IST

शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी के बेटे नकुल गिरी समेत तीन के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुहल्ला साबुनग्राम निवासी मोहित राय ने शनिवार को मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह आंबेडकर तिराहा के पास स्थित मॉडल शॉप में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है। 29 मई की रात लगभग 10.55 बजे झांसी से आशीष गुप्ता गाड़ी में दुकान की शराब लेकर आया था। वह अपने साथी गांधीगंज निवासी शेखर, शिवाजी नगर निवासी आकाश वर्मा के साथ गाड़ी से शराब की पेटियां उतरवाकर दुकान के अंदर रखवा रहा था। इसी दौरान पुरानी वैलाई निवासी पीयूष रिछारिया, परवारीपुरा निवासी प्रिंस पटेल व साबुनग्राम निवासी नकुल गिरी वहां पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। पत्र में बताया गया कि बेवजह वीडियो बनाने से मना किया गया, तो आरोपी आक्रोशित होकर गालियां देने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने उसे व शराब लेकर आए आशीष पर हमला बोल दिया व दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट से मोहित व आशीष को काफी चोटें आई हैं। दबंगई के दौरान दुकान में रखी और उतारी जा रही शराब की बोतलें भी जमीन पर गिरकर टूट गईं। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में मऊरानीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें