थाना चिरगांव और बड़ागांव सीमा पर एक ट्राला ट्रक हाईवे किनारे पानी के बतासा पी रहे तीन लोगों को ठेला समेत अपने साथ नहर में ले जाकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत छह लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। नहर से दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक कानपुर की ओर से झांसी की तरफ जा रहा था। ट्राला पर लोहे की चद्दर रखी थी। हाईवे पर पारीछा नहर के पास हाथ ठेला पर कुछ लोग पानी के बतासा पी रहे थे। इसी दौरान ट्रक ठेला समेत लोगों को अपने साथ लेकर नहर में जा गिरा। वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस हाइड्रा मशीन की मदद से रेस्क्यू में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि पास में खड़ी एक महिला यह खतरनाक मंजर देख कर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।