फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बाजार के पास स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू

नवाबाद के किसान बाजार के पास स्थित एक गोदाम में बुधवार देर-शाम भीषण आग लग गई। उसका काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस समेत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर पास की एक दुकान भी नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिप्स एवं नमकीन के गोदाम समेत पास की दुकान में आग लग गई। आग से उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग भड़कने पर दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी। उसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें