फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पुलिस लाइन में हुआ महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

झांसी पुलिस लाइन में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती 2025-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षित महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह तथा जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक ने परेड का निरीक्षण किया तथा नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत कर उन्हें सलामी दी गई। परेड के दौरान महिला रिक्रूट्स ने अपने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, समन्वय एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गईप्रशिक्षण। अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अपने संबोधन में अधिकारियों ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें