पेट्रोल-डीजल की बढ़ती क़ीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद बुलाया जिसका असर यूपी के झांसी में भी देखने को मिला। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास के नेतृत्व में झांसी स्टेशन पर रेल रोकी गई और केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की गई।