फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान महिला टीटीई से मारपीट, झांसी जीआरपी थाने में पूछताछ

नीरज नरवरिया Updated Wed, 15 Jul 2026 06:47 PM IST

झांसी। मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान महिला टीटीई के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक ड्यूटी पर तैनात टीटीई अंजलि प्रजापति आरक्षित कोच एस-2 में यात्रियों के टिकट की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक युवती से टिकट दिखाने को कहा गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला टीटीई का आरोप है कि संबंधित युवती बिना टिकट यात्रा कर रही थी और टिकट मांगने पर उसने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती को झांसी रेलवे स्टेशन पर उतारकर जीआरपी थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें