जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव की दलित बस्ती में सोमवार की सुबह कमलेश गौतम की 19 वर्ष की युवती ब्यूटी की हत्या कर फेंका शव के घर के बगल मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया जहां सीओ सहित महराजगंज,सुजानगंज सिंगरामऊ,बदलापुर की फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवती के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस संदिग्ध एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त है।