फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख-शांति और समृद्धि के लिए विष्णु महायज्ञ जरूरी, VIDEO

महराजगंज क्षेत्र के कंजाती वीर बाबा सूर्य मंदिर बगौझर में श्री रामकथा महोत्सव विश्राम के बाद शनिवार को श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें आयोजक समिति के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। यज्ञाचार्य अखिलेश दास महाराज ने महायज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि इस यज्ञ से पृथ्वी पर सुख-शांति और समृद्धि आती है। सभी कष्ट दूर होते हैं और विकास के मार्ग खुलते हैं। भगवान विष्णु की कृपा, सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए एक प्राचीन वैदिक अनुष्ठान है, जो राष्ट्र कल्याण, लोक मंगल और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यह यज्ञ वेदों के मंत्रों और हवन-पूजन से किया जाता है, जिससे सकारात्मक वातावरण बनता है और समाज में भक्ति व चेतना आती है। धर्म की रक्षा और उसकी पुनर्स्थापना के लिए यह एक विशाल अनुष्ठान है। इसमें वेदों के मंत्रों के साथ हवन-पूजन किया जाता है। भक्त सांसारिक सुख, मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति की कामना करते हैं। जब भी दुनिया में अधर्म और अराजकता बढ़ती है, भगवान विष्णु अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें