सिकरारा विकास खंड पर तैनात ग्राम रोजगार सेवक व ग्राम सभा अलीशाहपुर निवासी अर्जुन यादव का बुधवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया।वे विगत कई महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे । उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दुखद घटना की जानकारी होने पर ब्लॉक कर्मचारियों को हुई तो खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे मुख्यालय पर शोक सभा का आयोजन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि ढ़ी गई।लोगो ने उनके सौम्य स्वभाव हंसमुख प्रवृत्ति की सराहना की। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।