सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। अस्पताल परिसर में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन समेत मेडिकल वेस्ट खुले में फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। देर रात जेसीबी लगाकर अस्पताल परिसर से कचरा हटाया गया।