फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के केराकत में हुए गोलीकांड का वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत, दुकान हुई बंद

ऑटो चालक प्रदीप यादव पर हुई गोलीबारी की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चश्मदीदों द्वारा मौके पर बनाए गए इस वीडियो में फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी, लोगों की चीख-पुकार और घायल की हालत साफ देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया। जनता स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है। जानकारी के अनुसार बेखौफ बदमाशों द्वारा ऑटो चालक को सरेराह गोली मारने की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल बाईपास मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और मौके से हट गए। अचानक हुई इस वारदात से पूरा इलाका सहमा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने और घटनास्थल के नजदीक थाने होने के बावजूद ऐसी गंभीर घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें