फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में बेटे की लाश देख मची चीख पुकार, गोमती नदी में डूबने से हुई मौत, तीसरे दिन केशवपुर के मलुही घाट पर मिला शव

जफराबाद क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 15 वर्षीय नितिन सिंह की लाश तीसरे दिन गोमती नदी के केशवपुर के मलुही घाट पर मिली।शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता का निधन तीन अक्टूबर को हुआ था। परिवार के लोग जगदीशपुर पम्प कैनल के पास घाट नहाने जाते थे। रविवार को दादी का घाट नहाते समय नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह गोमती नदी में डूब गया था। उसके साथ चार अन्य लड़के भी डूब रहे थे। तीन को लोगों ने बचा लिया था। स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर भी नितिन को ढूंढ रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया और नदी में तीन किमी तक लगातार प्रयास किया गया। उसे भी सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह केशवपुर के मलुही घाट पर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन के लाश को फंसा देखा। उन लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। माँ बेसुध होकर गिर गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें