लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद भी जनपद में जागरूकता नहीं दिख रही है। हनुमान घाट की वर्तमान स्थिति यहां आग लगने के खतरे को बढ़ाती है। गोमती नदी के तट पर बसे इस मोहल्ले में ढाई हजार से अधिक सराफा की दुकानें हैं। यहां करीब एक हजार गैस सिलिंडर है। लेकिन, फायर हाइड्रेंट एक भी नहीं दुकान पर नहीं दिखता है।