फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जौनपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाया गया विशेष अभियान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत जौनपुर में विशेष अभियान चलाया गया। जनपद के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य किया गया। इस दौरान कई गड़बड़ी सामने आईं। कहीं जीवित और पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब पाए गए हैं, तो कहीं मृतक व्यक्तियों के नाम सूची में दर्ज कर दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में एक ही व्यक्ति का नाम एक ही बूथ पर दो-दो बार दर्ज होने की बात सामने आई तो कहीं मतदाताओं के जेंडर ही बदल गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें