जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार को साद इंग्लिश स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की मांग को लेकर बस को करीब एक घंटे तक रोककर विरोध प्रदर्शन किया।