जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र के सिंघावल गांव में स्थित कबीर मठ की कुटी पर सत्संग व विशाल भंडारे का आयोजन मंगलवार को किया गया। तीन दिन से चल रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से कबीर के अनुयायी शामिल हुए। मठ में रविवार से ही अनवरत भजन कीर्तन का आयोजन चल रहा था। वहां पहुंचे वक्ताओं द्वारा संत कबीर दास द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने की प्रेरणा दी गई। मठ के तत्कालीन प्रमुख बालक दास ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष सैकड़ों भक्त आकर सत्संग में शामिल होते हैं। सभी के सहयोग से सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।