जलालपुर थाना क्षेत्र के मनहन निवासी बजरंगी यादव (58) पत्नी उर्मिला को बाइक से लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर पर दर्शन पूजन कर लौट रहे थे। सीएचसी रेहटी के सामने पीछे से आ रही डीसीएम एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था जिससे बाइक की टक्कर हो गई। पत्नी दाहिनी तरफ टायर के नीचे चली गई इससे उनकी मौके पर मौके पर मौत हो गई। जबकि पति बजरंगी घायल हो गए।