वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सोमवार को 29वां दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसिडेंट डिवाइस एंड सेल्स सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को चुनौतियों से अवगत कराया और इंटरनेट की खासियत से रूबरू कराया।