फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निरीक्षण पर पहुंचे रेल महाप्रबंधक, जौनपुर और शाहगंज स्टेशन पर खामियां मिलीं तो लगाई फटकार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी रविवार को शाहगंज और जौनपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रविवार को रेल महाप्रबंधक जोनल अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से ढाई बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 पर पहुंचे। साफ-सफाई देखी। प्लेटफाॅर्म के नवीनीकरण की जानकारी ली। कार्यालय भवन और स्टेशन मास्टर के नवनिर्मित पैनल केबिन का निरीक्षण किया। खामियों को सुधारने का निर्देश दिया। स्टेशन पर साफ-सफाई रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ जौनपुर स्टेशन पहुंचे जहां सबसे पहले बन रहे नये स्टेशन भवन को परखा। दो नवनिर्मित एफओबी को भी देखा। जिसकों यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द चालू करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने महिला व पुरूष के लिए बने यात्री प्रतिक्षालय व स्टेशन पर साफ-सफाई को देखा। इस दौरान उनके साथ डीआरएम एबी शर्मा, उत्तर रेलवे नई दिल्ली वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, स्टेशन अधीक्षक बीके यादव, जौनपुर स्टेशन अधिक्षक यूके सिंह, शाहगंज आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर, जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनिल मिश्रा आदि लोग रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें