फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन, किसानों की मांग पर ध्यान देने की अपील

जौनपुर के शाहगंज में भाकियू के जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। मांगों पर गौर करें तो जिले की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही किसानों को 24 घंटे बिजली मुफ्त दिया जाए। किसानों व मटरु बिंद के साथ किए जा रहे शासन, प्रशासन द्वारा उत्पीडन को ध्यान में रखते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर शख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पदमुक्त किया जाए। मौजा महुआ तर सुइथा कला के रामभज बिंद के मकान के बार्जे के मामले में कई बार हुए सुलहनामे के बावजूद भी निर्माण कार्य को रोका जा रहा है। पीड़ित जब थाने में इसकी सिकायत लेकर जाता है तो उसी को 151 में पाबंद किया जाता है।पीड़ित पर हुए 151 की कार्रवाई को निरस्त किया जाए। अगर उक्त कार्य समय से नही हुआ तो 6 नवंबर की तहसील प्रांगण में आयोजित किसान पंचायत मे उपस्थित होकर मामले का निस्तारण किया जाए।अगर मांगे पूरी नही होती है तब किसान युनियन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होगा उसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें