जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में एक कॉलेज है। कालेज आने जाने वालों छात्राओ पर मनचले युवकों द्वारा आये दिन फब्तियां कसी जाती थी।सोमवार को कालेज की छुट्टी होने के बाद कुछ युवकों ने छात्राओ पर अश्लीलता भरी फब्तियां कसी। इसकी जानकारी छात्राओ के परिजनों को हुई।इसी बात पर देर शाम को दोनो पक्षों के युवक आमने सामने आ गए। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव, उप निरीक्षक सजंय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक आएदिन छात्राओं पर कमेंट करते थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।