सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी मृतक दूल्हे आजाद बिंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर करीब 100 की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किए। महिलाओं ने करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च कर दूल्हे आजाद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।