ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह नई कार लेकर दर्शन करने आए युवक ने घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पैर से दबा दिया। इससे अनियंत्रित हुई कार ने कहर बरपाते हुए नौ लोगों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि सात अन्य का स्थानीय केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किया गया। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।