जौनपुर जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र अन्तर्गत निजमापुर स्थित जनसेवा केन्द्र के संचालक को चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैसा निकालने की बात को लेकर विवाद पर गोली मार दी गई। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बयान दिया।