फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस, VIDEO

जौनपुर में कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव तिराहे पर बीते 25 अगस्त को घटित घटना तीन व्यक्ति शिवा गौतम, प्राची मिश्रा व समीर की असमय मृत्यु हो गई थी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों के साथ तीनों मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ है और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, आपकी हरसंभव मदद की जाएगी। सर्वप्रथम कुल्हनामऊ निवासी मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंचकर उनके परिजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग की अनुमन्य धनराशि का प्रमाण पत्र जिसे खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है। मृतक शिवा की पत्नी का समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के तहत आवेदन कराने के साथ ही पारिवारिक लाभ योजना देने व जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड बनवाने के साथ ही मृतक शिवा के बच्चों को प्रोबेशन विभाग के तहत बाल सेवा योजना का लाभ देने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। मियांपुर निवासी मृतक प्राची मिश्रा के घर पहुंचकर राज्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ घंटे तक परिवारजन से वार्ता की गई। संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया गया। साथ ही आर्थिक सहायता राशि देने के लिए प्राची के परिजन के बैंक खाते का विवरण लिया गया, जिससे शासन से स्वीकृत अनुमन्य धनराशि यथाशीघ्र खाते में स्थानांतरित किया जा सके। साथ ही पात्रता का चयन करते हुए योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव उनकी मदद की जाएगी। फूलपुर प्रयागराज निवासी मृतक समीर के घर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्होंने परिवारजन से मुलाकात की। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को पत्र के माध्यम से पात्रता निर्धारण के अनुसार उन्हें समस्त योजनाओं से आच्छादित करने के संबंध में वार्ता भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें