लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर 25 डॉक्टरों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के प्रतीक हैं।