गाजियाबाद जिला जज विवाद में वकीलों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में दो सप्ताह बाद केराकत तहसील में भी अधिवक्तों ने प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरक्त रहे। सोमवार को तहसील परिसर में बार अध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुआई में प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद जिला जज को निलंबित करने व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग की।